हर दिन आईपीएल का रोमांचक बढ़ता जा रहा है। कल की मैच की तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। मुंबई ने पंजाब को 3 विकेट से हरा दिया है। मुंबई ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 197/4 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पूरा किया और जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से ही जबरदस्त प्रदर्शन किया।

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 197 रन बना सकी। पंजाब की ओर से केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली। जबकि क्रिस गेल ने 63 रन बनाए। इस पारी में क्रिस गेल ने 7 छक्के लगाए।

मुंबई इंडियंस टीम की ओर से कीरोन पोलार्ड ने विस्फोटक पारी खेली। 31 गेंदों में 83 रन बनाया। इस पारी में पोलार्ड ने 10 छक्के और 4 चौके लगाए। लेकिन मैच के दौरान अंपायरों की गलती की वजह से किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को काफी नुकसान हुआ।

Related News