दिन पर दिन आईपीएल की रोचकता बढ़ती जा रही है। हर टीम एक दूसरे को जबर्दस्त मुकाबला देते हुए आगे बढ़ रहे है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में जीत कर कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्ले ऑफ में अपनी जगह बनाने की कोशिश में है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इस सीज़न इस खिलाड़ी की वजह से कोलकाता ने कई मुकाबले जीते हैं। आगे भी इनकी मेहनत रंग लाएगी। वैसे IPL के दौरान बहुत से खिलाड़ी है जिन्होंने कई रिकॉड आपने हाथ किये है। लेकिन आज हम बात कर रहे क्रिस गेल के उस रिकॉर्ड के बारे में जिसे तोड़ने के करीब आंद्रे रसेल पहुंच चुका है जिसे पिछले 7 साल से कोई छू भी नहीं पाया है।

इस आईपीएल सीज़न कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे धाकड़ खिलाडी़ आंद्रे रसेल का प्रदर्शन देखने लायक है। आंद्रे रसेल लगातार तूफानी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। IPL के इस सीज़न में आंद्रे रसेल सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं।

आपको बता दें कि, आईपीएल के एक सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड उनके ही हमवतन साथी खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम है। लेकिन अब लगता है बहुत जल्द इस सीज़न में छक्के लगाने के मामले में अब आंद्रे रसेल क्रिस गेल का रिकॉड तोरने वाले है। इस सीजन की बात करे तो आंद्रे रसेल ने 50 छक्के लगाए हैं। आंद्रे रसेल ने इस सीज़न हर मैच में लगभग 5 की औसत से छक्के लगाये है।

Related News