स्पोटर्स डेस्क। गुरुवार को रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई के आलराउंडर खिलाडी युवराज सिंह अपना 12 साल पहले के इतिहास को दोहराने वाले थे। लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। बता दें कि युवराज सिंह ने साल 2007 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगाए थे। उस समय से युवराज सिंह को सिक्सर किंग कहने लग गए।

लेकिन एक बार फिर कल 12 साल बाद इस कारनामा को दोहरा सकते ​थे। दरअसल, मुंबई के खिलाफ बैंगलोर की पारी का 14वां और अपना तीसरा ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल की सांसे उस वक्त थम गई होगी, जब युवराज ने उनकी शुरुआती तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर तहलका मचा दिया।

युवराज ने चहल के इस ओवर की पहली गेंद को डीप स्क्वैयर लेग बाउंड्री के पार छक्का लगाया। तो दूसरी बॉल को चहल के सिर ऊपर से बाउंड्री पार किया। तो वहीं तीसरा छक्का लॉन्ग ओन में लगाया। लेकिन चौथा छक्का लगाने के चक्कर में लॉन्ग आफ पर मोहम्मद सिराज ने कैच कर लिया।

युवराज सिंह ने इस मैच में शानदार पारी खेली। लेकिन वे छह गेंदों पर छह छक्के लगाने से चूक गए। उन्होंने इस मैच में तीन छक्के लगाए।

Related News