कल चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2019 का 25 वां मैच खेला गया। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया। लेकिन मैच के आखिरी पड़ाव में ऐसा हुआ की महेंद्र सिंह धोनी गुस्से में आगबबूला हो गए।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक मैच में अंपायर ने आखिरी ओवरों में ऐसी गलती कर दी, जिसके कारण धोनी को गुस्सा आ गया। आखिरी ओवर में 3 गेंदों में 8 रनों की दरकार थी। बेन स्टोक्स ने इस ओवर की चौथी गेंद मिशेल सेंटनर को डाली जिस पर उन्होंने दौड़ कर 2 रन ले लिए। तभी बेन स्टोक्स की इस गेंद को मैदानी अंपायरों ने पहले तो नोबॉल दिया, लेकिन फिर तुरंत ही वह फैसला वापस भी ले लिया।

अंपायर के इस बर्ताव की वजह से धोनी मैदान में घुस आए और अंपायरों के साथ उनकी बहस शुरू हो गयी। चेन्नई टीम का कहना था कि यह गेंद कमर से ऊपर थी इसलिए नो बॉल करार दी जानी चाहिए थी। लेकिन अंपायरों ने फैसला नहीं बदला। लेकिन मिशेल सेंटनेर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई।

इस विवाद के बाद धोनी पर मैच फीस का पचास प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। इस सजा के बाद धोनी ने कहा कि मैंने गलती की मुझे सजा भी स्वीकार है लेकिन मैदान में इस तरह की घटना क्रिकेट की लोकप्रियता को कम करेगी।

Related News