इंटरनेट डेस्क। देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों से पहले कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसमें राजस्थान की ओर से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के स्थान पर सचिन पायलट अगवानी करते नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो इन दिनों कांग्रेस में राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को पूर्ण तवज्जो दी जा रही है। वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सक्रियता कम ही नजर आ रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट ही राजस्थान कांग्रेस की फ्रंट सीट पर बैठकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोल रहे हैं। वह ईआरसीपी और एमएसपी जैसे मुद्दों पर भी भाजपा को आड़े हाथ ले रहे हैं।

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के बाद अचानक पायलट का इस प्रकार से सक्रिया होना क्या आगामी चुनाव में कांग्रेस का गढ़ बचाने के लिए हो रही जद्दोजहद है या फिर अशोक गहलोत का रिप्लेसमेंट?। माना जा रहा है कि अब राजस्थान में अशोक गहलोत का फिर से मुख्यमंत्री बनने के आसार बहुत कम हैं।

PC: aajtak

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News