दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां प्रचार प्रसार में जुटी हैं। सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में झोंक दिया है। लेकिन बात करें केजरीवाल की तो उनकी पत्नी पति के चुनाव प्रचार में कंधा से कंधा मिलकर कहल रही है, सुनीता दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल रही हैं।

आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनाती केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में काफी चर्चा में हैं। यूं तो केजरीवाल का परिवार सुर्खियों से दूर ही रहता है। पर इस बार पत्नी सुनीता अरविंद दिल्ली सीएम को जिताने के लिए मैदानों में उतर चुकी है।

सुनीता केजरीवाल अपने पति के लिए वोट मांग रही हैं। वो गली, नुक्कड़ और कॉलोनी से लेकर महिलाओं को समझा रही हैं कि आम आदमी पार्टी का गारंटी कार्ड क्या है और अरविंद केजरीवाल को क्यों वोट देना चाहिए।

प्रचार में जुटी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि घर की जिम्मेदारी के लिए उन्होंने नौकरी से इस्तीफा भी दे दिया था। इस दौरान मिसेज केजरीवाल ने अपनी और दिल्ली सीएम की लव स्टोरी भी साझा की। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात आईआईटी के दिनों में हुई थी।


इस दौरान दोनों के बीच कई बार मिलना-जुलना हुआ और फिर एक दिन अरविंद केजरीवाल ने उन्हें प्रपोज किया था और उन्होंने हां कह दिया फिर दोनों की शादी हो गई थी। प्रचार के दौरान मिसेज केजरीवाल बच्चों के साथ जनता से रूबरू होती नजर आईं।

Related News