सर्जिकल स्ट्राइक का मतलब किसी देश की सेना के द्वारा अपने देश की सीमा के बाहर जाकर सैन्य कार्यवाही को करना होता है,और सामान्य शब्दों में सर्जिकल स्ट्राइक का अर्थ किसी देश की सेना द्वारा किया गया एक नियंत्रित हमला होता है, अभी हाल ही में भारत की सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को खत्म किया तो तभी से यह सर्जिकल स्ट्राइक खबरों में है, तो आज हम आपको दुनिया के 3 सबसे खतरनाक सर्जिकल स्ट्राइक के बारें में बताने वाले हैं-

1 -मिशन उरी : उरी हमले के बाद भारतीय पैरा कमांडो ने 2016 में पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्टाइल किया था। रात के अंधेरे में अंजाम दिए गए इस ऑपरेशन में भारतीय कमांडो ने सात आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया था। इस ऑपरेशन को कुल 125 कमांडो ने अंजाम दिया था। इस सर्जिकल स्ट्राइक में 38 आतंकियों के साथ दो पाकिस्तानी जवानों को भी मार गिराया गया था। भारतीय पैरा कमांडो के इस कदम ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है कि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो भारत पाकिस्तान में घुसकर भी कार्यवाही कर सकता है।

2 – मिशन ओसामा बिन लादेन: साल 2011 में आतंक के बाप ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुसकर अमेरिका की सेना ने मार गिराया था। पाकिस्तान की वायुसेना को इस सर्जिकल स्ट्राइक की भनक तक नहीं लगी थी, इस मिशन में आतंकी ओसामा को खत्म कर दिया गया था।

3 – मिशन इजराइल: 4 जुलाई 1978 को इजराइल सेना द्वारा चलाई गई यह एक सफल आतंकी विरोधी तथा बंधकों को छुड़ाने का ऑपरेशन था। आतंकवादियों ने इजरायल के जेलों में कैद साथियों को छुड़ाने के लिए एक प्लेन को हाइजैक कर लिया था जिसमें इजरायल के 106 नागरिक थे। आतंकवादियों ने नागरिकों के बदले कैद आतंकवादियों को छोड़ने की बात कही थी लेकिन इजराइल सरकार ने आतंकवादियों को छोड़ने से मना कर दिया था और 106 इजराइली नागरिकों को बचाने के लिए 200 सैनिकों को युगांडा भेज दिया था। उसके बाद इजरायली कमांडो ने युगांडा जाकर सर्जिकल स्ट्राइक किया था और सभी बंधकों को बचाया था।

Related News