भारत में इस समय अपने नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव जारी हैं और आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस बार राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए की तरफ से भारतीय जनता पार्टी द्वारा द्रौपदी मुर्मू एवं विपक्ष द्वारा यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया गया था।

हालांकि राष्ट्रपति का चुनाव मात्र एक आंकड़ों का खेल है और उसके अनुसार सीधे तौर पर देखा जा सकता है कि एनडीए की द्रौपदी मुर्मू यह चुनाव जीत रही है।

लेकिन इन सबके बीच भी खबर आ रही है कि लगातार कांग्रेस की तरफ से क्रॉस वोटिंग हो रही है और इसे लेकर अब कई लोग आश्चर्यचकित हैं क्योंकि यह चुनाव में बिना किसी मेहनत के लिए द्वारा आसानी से जीता जा सकता था लेकिन फिर भी जिस तरह से ग्रुप वोटिंग हो रही है वह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के लिए अब चुनाव कितने महत्वपूर्ण साबित होते हैं।

वहीं दूसरी और राष्ट्रपति के चुनाव के लिए देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह भी मतदान करने पहुंचे और सबको आश्चर्यचकित करते हुए डॉक्टर मोहन सिंह व्हील चेयर पर मतदान करने के लिए पहुंचे।

इसके अलावा देश के गृहमंत्री अमित शाह और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री भी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान करने के लिए अपने जिलों के और राज्यों की विधानसभाओं में पहुंचे और मतदान किया।

Related News