पांच महीने बाद उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ से उत्तरी मुंबई लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा था। उर्मिला को भाजपा के गोपाल शेट्टी ने 4,64,599 वोटों से हराया था। वैसे अब उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

उर्मिला ने एक प्रेस नोट भी जारी किया। उन्होंने लिखा, मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। मैंने पहली बार तब इस्तीफे के बारे में सोचा था, जब मैंने कई प्रयासों के बाद 16 मई को तत्कालीन मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को पत्र लिखा और उनके द्वारा इस पर कार्रवाई नहीं की गई।


उन्होंने लिखा, मेरे बार-बार विरोध के बाद भी पार्टी के किसी व्यक्ति ने मुझसे माफी नहीं मांगी, ना हि मेरी समस्याओं के प्रति चिंतित दिखे। उन्होंने लिखा, उत्तरी मुंबई में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार लोगों को, जिन्हें मैंने पत्र में नामित किया था, उनपर कार्रवाई के बजाय नए पद देकर इनाम दिया गया।''


Related News