देश में कुल कोरोना केस के आंकड़ 31.50 लाख के पार कर चुके हैं। इस बीच रिकवरी रेट में भी तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। अब तक 24 लाख से ज्यादा कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस बीच केंद्र सरकार अनलॉक 4 के ऐलान की भी संभावना जताई जा रही है। इसके तहत 1 सितंबर से देशभर में कुछ और गतिविधियों की छूट मिलने की उम्मीद की जा रही है।



कहा जा रहा है कि अनलॉक 4 की गाइडलाइंस में केंद्र सरकार सिर्फ प्रतिबंधित गतिविधियों की लिस्ट जारी करेगी। इस लिस्ट में जिन गतिविधियों को शामिल नहीं किया जाएगा, उन्हें बहाल करने की अनुमति होगी।

अब तक मेट्रो रेल सर्विस, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और भीड़-भाड़ वाली ऐसी ही जगहें प्रतिबंधित हैं। इसके साथ ही, सामाजिक, राजनीति, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी पाबंदी लगी हुई है। आइए जानते हैं कि अगले अनलॉक 4 और उसके बाद दीपावली तक देश में किन-किन गतिविधियों पर से प्रतिबंध हटने की उम्मीद है।


दिल्ली में 1 सितंबर से ही मेट्रो के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है। दिवाली तक एयर ट्रैफिक भी पूरी तरह सामान्य होने की संभावना है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने उम्मीद जताई कि दिवाली तक कोविड-19 महामारी से पहले वाली स्थिति आ जाएगी।

Related News