आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। साल 2014 में राजनाथ सिंह और उनकी पत्नी सावित्री सिंह के पास कुल 2.92 करोड़ की संपत्ति थी, जो 2019 में बढ़कर 5.14 करोड़ हो गई है।नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक राजनाथ सिंह के 7 बैंक खाते हैं, जबिक उनकी पत्नी के 6 खाते हैं। जहां राजनाथ सिंह के पास 1.64 करोड़ जबकि पत्नी के पास 53.03 लाख रुपए कीमत की चल संपत्ति है।

इतना ही नहीं राजनाथ सिंह के पास 68 हजार रुपए की नकदी है, जबकि उनकी पत्नी के पास महज 37 हजार रुपए नगद हैं।साइंस सब्जेक्ट से पोस्ट ग्रेजुएट राजनाथ सिंह के पास 1.5 करोड़ रुपए का लखनऊ के गोमती नगर में बंगला है और 1.47 करोड़ की खेती की जमीन है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि राजनाथ सिंह शस्त्र रखने के भी शौकीन हैं।

राजनाथ सिंह के पास .32 बोर की एक रिवॉल्वर तथा एक दो नाली बंदूक भी है। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह के पास राजनाथ के पास 1.90 लाख का 60 ग्राम सोना और 3 लाख का रत्न शामिल है। वहीं उनकी पत्नी के पास 750 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 25 लाख रु. बताई गई है। इसके अलावा 5 लाख 60 हजार रुपए की 12.5 किलो चांदी भी है।

Related News