इंटरनेट डेस्क। केरल इन दिनों बाढ़ से जूझ रहा है और वहीं दूसरी तरह कर कोई केरल की मदद करने के लिए आगे आ रहा है। यहां तक कि देश की आम जनता भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहा है। वहीं अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने केरल को 700 करोड़ रुपए देने का वादा किया है। यह अब तक कि सबसे भी मदद है।

इसकी जानकारी देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ऐसे बेहद नाजुक समय में मदद के लिए यूएई समेत अंतराष्ट्रीय समुदाय का शुक्रिया अदा किया। सीएम ने जानकारी दी कि इस सिलसिले में यूएई के क्राउन प्रिंस ने पीएम नरेंद्र मोदी से बात की है।

उन्होंने कहा कि दोनों के बीच बातचीत राहत और बचाव कार्य की मौजूदा स्थिति पर हुई। शनिवार को शारजाह के शासक सुल्तान बिन मोहम्मद अल-क़ासिमी ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए चार करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी।

यूएई के राष्ट्रपति शेख ख़लीफ़ा बिन ज़ायद अल नाह्यान ने केरल की बाढ़ को लेकर एक आपातकालीन समिति बनाने का आदेश दिया था। इस समिति के प्रमुख शेख़ मोहम्मद हैं और इन्हीं की ज़िम्मेदारी थी कि वो बाढ़ पीड़ितों को मदद की राशि की घोषणा करें। क़तर ने भी 50 लाख डॉलर की मदद की घोषणा की है।

Related News