भारत की सुरक्षा उसकी ताकवर सेनाएं करती हैं। देश की जनता केवल इस बात से निश्चिंत होकर रात में सोती है, क्योंकि सीमा पर भारतीय सेना के सैनिक अपने जीवन को खतरे में डालकर हमारी सुरक्षा कर रहे होते हैं।

बता दें कि भारतीय सैनिक केवल हमारे देश की रक्षा ही नहीं करते हैं, बल्कि सेना की खासियत जानकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। इसलिए देर किस बात की, आइए जानें इंडियन आर्मी से जुड़ी ऐसी बातें, जिसके बारे में आप अब तक नहीं जानते हैं।

1- इंडियन आर्मी दुनिया की सबसे बड़ी स्वैच्छिक सेना है। भारत के पास सेना में सक्रिय सैनिकों की संख्या दुनियाभर में सबसे अधिक है। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।

2- भारतीय सेना का आदर्श वाक्य है- स्वयं से पहले सेवा।

3- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन पर भारतीय सेना का कब्जा है। यह युद्ध क्षेत्र समुद्र तल से 5000 मीटर ऊपर है।

4- दुनिया में सर्वोच्च ऊंचाई पर मौजूद बेली पुल को बनाने का श्रेय भारतीय सेना के नाम है।

5- भारतीय सेना के पास घुड़सवार कैवलरी रेजिमेंट है, जो दुनिया में बचे हुए तीन में से एक है।

6- भारतीय सेना में कभी-कभी सेलिब्रिटी को भी सैन्य रैंक प्रदान किए जाते हैं।

7- लोंगेवाला के युद्ध में भारतीय सेना के केवल 2 सैनिक ही शहीद हुए थे। इस लड़ाई पर आधारित बॉलीवुड की मशहूर फिल्म का नाम बॉर्डर है।

8- भारतीय सेना ने कभी भी किसी देश पर पहले आक्रमण नहीं किया। इतना नहीं सैन्य तख्तापलट करके देश को संचालित करने की कोशिश कभी नहीं की।

9- कोलकाता में ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय सेना का गठन किया था। इस प्रकार ब्रिटीश राज में इंडियन आर्मी की स्थापना 1776 में हुई थी।

10- भारतीय नौसेना के कमांडो मार्कोस अपनी बहादुरी के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं। यह पूर्ण युद्ध सामग्री के साथ हवाई जहाज से सतह या पानी कहीं भी छलांग लगा सकते हैं।

गौरतलब है कि भारतीय सेना की कहानियां हमारे दिलों में उनके लिए हमेशा सम्मान पैदा करती हैं। देश के लिए निस्वार्थ सेवा देखकर हर भारतवासी उनके दीर्घायु होने की कामना करता है।

Related News