हाल ही में एक मंत्री को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टी मनाना भारी पड़ गया और उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। नॉर्वे के मंत्री पीर सैंडबर्ग अपनी गर्लफ्रेंड बाहरेह लेतंस के साथ ईरान में छुट्टियां मना रहे थे और इसकी जानकारी उन्होंने कार्यालय में नहीं दी। इस कारण उनकी मंत्री पद से छुट्टी हो गई। आपको जानकारी में बता दें, उनकी गर्लफ्रेंड ईरान की पूर्व ब्यूटी क्वीन रह चुकी है। बाहरेह ईरानी मूल की मॉडल और ब्यूटी शो विनर हैं।

सैंडबर्ग और बाहरेह लेतंस अक्सर साथ नजर आते रहते है। दोनों की साथ में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती है। बाहरेह लेतंस बेहद ही खूबसूरत मॉडल है।

वहीं के नॉर्वे के मंत्री ने स्वीकार किया कि उन्होंने न तो प्रधानमंत्री ऑफिस को अपनी छुट्टियों के बारे में जानकारी नहीं दी थी और वह अपने साथ अपने दफ्तर के कामों के लिए इस्तेमाल होनेवाला फोन भी ले गए थे। बता दें कि नॉर्वे की इंटेलिजेंस एजेंसी ईरान को सुरक्षा कारणों से बहुत संवेदनशील देश मानती हैं। चीन और रूस के साथ निकटता के कारण भी नॉर्वे के लिए ईरान एक अहम देश है। मंत्री की ईरान यात्रा की जानकारी नॉर्वेवासियों के लिए अप्रत्याशित खबर है क्योंकि मंत्री से इस तरह की सुरक्षा चूक की उम्मीद किसी को नहीं थी।

Related News