इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हर चीज़ के लिए दुनिया भर में जाने जाते है। मोदी अपने रहन-सहन, खाने-पीने, पहनने-ओढ़ने आदि चीज़ो को लेकर चर्चा में रहते है। मोदी अपनी सेहत को लेकर भी चर्चा में रहते है। मोदी दिन रात काम करते रहते है लेकिन भी उनके चेहरे पर थकान की एक झलक भी नजर नहीं आती है। आखिर उनकी सेहत का राज़ है क्या है ? तो चलिए जानते है -

17 सितंबर 1950 को जन्में नरेंद्र मोदी अपने दिन की शुरूआत योगा के साथ करते हैं। मोदी सुबह 5 उठते है। वे प्रतिदिन एक घंटा योग करते हैं। योग करने से वो आज तक इतने फिट है। मोदी अपने नाश्ते में हैल्दी डाइट लेते हैं। नरेंद्र मोदी शुद्ध शाकाहारी हैं और सादा खाना पसंद करते हैं।

वे भाखरी और गुजराती खाना बेहद पसंद करते हैं। वे रोज सुबह नाश्ते में पोहा, इडली और डोसा खाना पसंद करते हैं। नरेंद्र मोदी भगवान में भी आस्था रखते हैं और नवरात्रों में पुरे नौ दिन तक व्रत रखते हैं। इन नौ दिनों में वे केवल फल खाना पसंद करते है। नरेंद्र मोदी का मानना है कि स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छ और धुले हुए कपडे पहननां चाहिए।

नरेंद्र मोदी की एक और अच्छी आदत है वो हमेशा प्रेस किए हुए कपडे ही पहनना पसंद करते हैं। वो अपने फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। इसके लिए वे इसे इंजॉय करते हैं ना की बोझ समझते हैं, इसी लिए आज वो इतने फिट हैं और घंटो तक काम कर लेते है।

Related News