भारत के राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के कार्यपालक अध्यक्ष होते हैं। संघ के सभी कार्यपालक कार्य उनके नाम से किये जाते हैं। अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालक शक्ति उनमें निहित हैं। वैसे आज हम आपको राष्ट्रपति भवन के बारे में बताएँगे जो भारत के सबसे भव्य महलों में गिना जाता है। ये भवन दिल्ली में स्थित है और अपनी शानदार कारीगरी के लिए जाना जाता है। अब आपके मन में ये सवाल आया होगा आखिर किसने कराया था इस भवन का निर्माण , तो चलिए आज हम आपको बताते है, इस भवन का निर्माण एडिवन लुटियंस ने कराया था।

एडविन लुटियंस ने इस भवन में कुल 340 कमरें बनवाये थे। इन 340 कमरों का पूरा इस्तेमाल ना तो अंग्रेज कर पाए और ना ही कभी भी भारत सरकार कर पाई है। आपको बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति भी इस भवन के मात्र 5 कमरों का ही इस्तेमाल करते है।

एडिवन लुटियंस ने सिर्फ राष्ट्रपति भवन को ही नही बल्कि भारत की संसद भवन को भी बनाया है। एक जनवरी 1944 को एडविन लुटियंस की मृत्यु 74 साल की उम्र में लंदन में हुई थी। एडविन लुटियंस की मृत्यु तो काफी पहले हो चुकी है लेकिन आज भी इसे अपनी शानदार कारीगरी के लिए याद किया जाता है।

Related News