झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे हमारे सामने हैं, हेमंत सोरेन अब महागठबंधन के सीएम होंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद रघुवर दास ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया,उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। आपको बता दें,झारखंड के अगले सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के बेेटे हैं, आइए जानते हैं उनके परिवार के बारे में।

हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को बिहार के रामगढ़ जिले में हुआ, वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के बेटे हैं। हेमंत सोरेन के पिता ने 1970 के दशक में राजनीति में आदिवासियों के नेता के तौर पर कदम रखा था, लेकिन अब हेमंत भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे है।

आपको बता दें, हेमंत दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले हैं, इससे पहले वह 15 जुलाई 2013 को झारखंड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। इस पद पर वह 2014 तक रहे थे, हेमंत सोरेन की पत्नी का नाम कल्पना सोरेन हैं, दोनों के दो बच्चे हैं।

Related News