भारतीय इतिहास की बात करे तो हमारे देश की ऐसे बहुत सी कहानी है जिसके बारे में हम या आप नहीं जानते है। वैसे आज हैं आपको अलाउद्दीन खिलजी के बारे में बताएँगे। अलाउद्दीन खिलजी एक साम्राज्यवादी शासक था, जिसने आक्रामकता के साथ साम्राज्य का विस्तार दक्षिण भारत के मदुरै तक किया, कहा जाता है कि खिलजी जितना बड़ा साम्राज्य किसी शासक ने अगले 300 सालों तक नहीं किया। अलाउद्दीन खिलजी को भारतीय इतिहास का सबसे क्रूर शासक माना जाता है लेकिन फिर भी अलाउद्दीन खिलजी ने भारत को 6 बार लूटने से बचाया था।


ये बात तब कि है जब चंगेज खान के पोते दुनिया पर राज करने का सपना देखते हुए दुनिया के कई देशों को लूटते हुए आ रहा थे। तब उनकी नजर भारत के ऊपर भी पड़ी और उन्होने भारत को भी लूटना चाहा लेकिन उस समय भारत पर अलाउद्दीन खिलजी राज कर रहा था। मंगोलो ने सबसे पहला हमला एक लाख घोड़ो के साथ 1298 ईस्वी में किया लेकिन खिलजी ने उन्हे बहुत बुरी तरह हराया था।


लेकिन इसके बाद भी मंगोलो ने भारत पर 5 बार आक्रमण किया लेकिन खिलजी जीत पाया। आखिरी बार मंगोलो ने 1306 और 1308 मे भारत पर आक्रमण किया किन्तु वह जीत नही पाये और वापस लौट गए।

Related News