इंटरनेट डेस्क। आर्मी की थल सेना को दुनिया की सबसे ताकतवर बलों में से एक माना जाता है। हमारे जवान दिन-रात देश की सेवा करने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सेवा करते हैं। अब जवान बिना अपनी परवाह किए बिना हमारे लिए बॉर्डर पर खड़े रहते हैं तो उनके बारे में कुछ जानना तो हमारे लिए भी जरूरी हो जाता है।

किसी भी देश की सुरक्षा को कभी भी खतरा हो सकता है लेकिन देश के लिए अपनी जान खतरे में डाल हमारे जवान हमेशा तैयार रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे जवान हर समय ऐसे तैयार क्यों रहते हैं। जंग के दौरान कई दिनों तक जवानों को बाहर के इलाकों में रहना होता है जिसके कारण उनके खाने के लिए मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लैबोरेट्री में खास तरह का खाना तैयार किया जाता है। यहां ऐसा खाना बनाया जाता है जो कई दिनों तक खराब नहीं होता है।

आइए बताते हैं कि सेना के जवान क्या खाते हैं-

मील-

इस दौरान वो चपाती, सूजी का हलवा, वेज पुलाव, आलू मटर की सब्जी लेते हैं। सभी की मात्रा पहले से तय होती है।

कैलोरी पैक-

इस छोटे कैलोरी के पैक में जवान 1520 कैलोरी की डाइट लेते हैं। जिसमें 100 ग्राम सूजी के हलवे के साथ वे वेज पुलाव लेते हैं।

सर्वाइव करने के लिए डाइट-

कई बार काफी दिनों तक मैदान में ही रहना होता है तो इस दौरान जवान 100 ग्राम के 2 सॉफ्ट बार के साथ शुगर चिक्की और गुड लेते हैं।

फिल्ड के बाहर क्या खाना खाते हैं-

ब्रेकफास्ट-

नाश्तें के दौरान जवानों को चाय के साथ परांठे दिए जाते हैं। इसके अलावा कभी-कभी वो सब्जी भी लेते हैं। वहीं तला हुआ अंडा भी उनके नाश्ते का हिस्सा होता है।

भोजन-

भोजन में वो सामान्य तौर पर रोटी, सब्जी, दाल, चावल लेते हैं। इसके अलावा कुछ खास आयोजनों पर उनको नॉनवेज भी परोसा जाता है।

Related News