अकसर आजकल के नेता ताकत मिलने के बाद बेहद अहंकार में आ जाते हैं। लेकिन सभी के साथ ऐसा नहीं है। कुछ राजनेता ऐसे भी हैं जिन्होंने राजनीति में आने के बाद देश के हित में काम करने के लिए शादी तक नहीं रचाई है। आज हम आपको ऐसे ही महिला राजनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो अभी तक कुंवारी है।

ममता बनर्जी:
हमारी लिस्ट में सबसे पहला नाम ममता बनर्जी का आता है उन्हें लोग दीदी के नाम से जानते हैं। वे एक शानदार राजनीतिज्ञ है और ममता ने 66 की उम्र में अभी तक शादी नहीं की है।

मायावती:
मायावती बसपा की संस्थापक सदस्य और वर्तमान अध्यक्ष हैं। उन्होंने भी शादी नहीं की है। अगर कांशीराम से उनके संबंधों की बात ना की जाए तो वह भी राजनीति में आने के बाद से उन्होंने शादी नहीं की है।

उमा भारती:
भाजपा से जुड़ने के बाद उमा 1984 में पहली बार चुनाव लड़ीं और विजयी हुईं। वाजपेयी सरकार में उमा ने विभिन्न मंत्रालयों में काम किया है और देश के विकास में अभी भी काम कर रही है। वर्ष 2003 के चुनावों में वह मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। 2004 में उमा को भाजपा से निकाल दिया गया। अब उनकी घर वापसी हो चुकी है।

नगमा
नगमा फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। राजनीति में भी उन्होंने कदम रखा। लेकिन शादी अब तक नहीं की है। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के साथ उनके अफेयर की अपवाहें काफी अधिक थी।

Related News