दुनिया में किसी देश की ताकत का अंदाजा उसकी सैन्य ताकत से लगाया जाता है, और साथ ही उनके इस्तेमाल किये गए हथियार ताकतवर का प्रमाण देती है। देश की सैन्य ताकत से देश के लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा होती है। लेकिन शायद आपको पता ना हों कि इस तरह दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं जिनकी अपनी कोई सेना नहीं है बल्कि वहां की पुलिस ही ये सारे काम संभालती है। तो चलिए जानते है उनके शक्ति के बारे में,,

1.डॉमिनिका : 1981 में आर्मी की कुछ विषम गतिविधियों के वजह से इस देश ने सेना का परित्याग कर दिया था। अब यहाँ की पुलिस ही इन कार्यों को संभालती है।

2.ग्रेनाडा : अमेरिका के हमले के कारण यहाँ की सरकार ने 1983 में हमेशा के लिए सेना को अपने क्षेत्र से दूर कर दिया और रीजनल सिक्योरिटी सिस्टम को निगरानी और सुरक्षा का काम सौंप दिया था।

3.आइसलैंड : देश में1869 से कोई आर्मी नहीं है। आइसलैंड नाटो संगठन का एक सदस्य है, और इसने यूनाइटेड स्टेट के साथ अपनी सुरक्षा का एग्रीमेंट किया हुआ है।

4.मॉरिशस : मॉरिशस में भी अपनी देश की कोई सेना नहीं है। 10,000 पुलिस कर्मचारियों से बनी पर्सनल फोर्स यहाँ की सुरक्षा, कानून की देखरेख और निगरानी करती है।

5.मोनेको : इस देश ने 17वीं शताब्दी में आर्मी पावर को अलग कर दिया था। जहाँ तक सुरक्षा की बात करें तो यहाँ 2 छोटी मिलिट्री यूनिट यहां हमेशा सक्रिय रहती हैं।

Related News