मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाया गया है। राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली इस कमेटी में कुल 21 सदस्य हैं, जिनमें प्रज्ञा ठाकुर का नाम भी शामिल है। करीब 14 साल की उम्र में ही प्रज्ञा का झुकाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर हो गया था।

आरएसएस के संपर्क में आने के बाद इन्होंने संन्यास ले लिया था। युवावस्था में इन्होंने संन्यास ले लिया था, लेकिन आपको एक बात बताना चाहेंगे कि प्रज्ञा ठाकुर 2008 के मालेगांव बम धमाकों की भी आरोपी हैं।


एक और मामला ये है कि सुनील जोशी की हत्या के मामले में साध्वी आरोपी हैं। बताया जाता है कि संघ के पूर्व प्रचारक सुनील जोशी की 29 दिसंबर 2007 में चूना खदान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये मध्य प्रदेश भाजपा के वही विधायक है जिन्होंने साध्वी सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे प्रज्ञा ने ठुकरा दिया था।

Related News