भारत की सेना के बारे में जानने के लिए हम सभी रूचि दिखाते हैं। आज हम आपको विभिन्न सैन्यकर्मियों की रैंक एवं उनकी वर्दी पर लगे बैज की जानकारी देने जा रहे हैं। इस बारे में शायद आपको जानकरी नहीं होगी।

1. सिपाही



सिपाही की वर्दी में शोल्डर पर कोई चिन्ह नहीं होता है। उनके कंधे पर उसकी रेजिमेंट या कोर का सिम्बल होता है। सिपाही को गनरमैन, सिग्नलमैन तथा राइफल मैन भी कहा जाता है।

2. लांस नायक


लांस नायक के बैज में एक पीला और लाल फीता होता है। इनके बैज में एक ही पट्टी होती है।

3. नायक


नायक की बैज पर दो पट्टी होती है। इनका पद भी ऊँचा होता है।

4. हवलदार


हवलदार के बाए बाजू पर वी आकर के तीन पट्टियां होती है।

5. नायब सूबेदा


नायब सूबेदार वर्दी में शोल्डर पर 1 स्टार होता हैं। तथा लाल पीले रंग की एक सीधी स्ट्रिप होती है।

6. सूबेदार


सूबेदार के शोल्डर पर 2 स्टार होते हैं। इनके ड्रेस में भी नायब सूबेदार के जैसी ही लाल और पीली कलर की स्ट्रिप होती है।

7. सूबेदार मेजर


सूबेदार मेजर के शोल्जर्स पर अशोक स्तम्भ लगाता है। इसके साथ एक रेड येल्लो स्ट्रिप होती है।

8. लेफ्टिनेंट


लेफ्टिनेंट की वर्दी के दोनो सोल्डर पर दो-दो स्टार लगे होते हैं।

9. कैप्टन


कैप्टन के शोल्जर्स पर तीन स्टारहोते हैं।

10. मेजर


मेजर की वर्दी में उनके शोल्जर्स पर अशोक स्तंभ होता है और उनका पद भी काफी ऊँचा होता है।

11. लेफ्टिनेंट कर्नल


लेफ्टिनेंट कर्नल अपनी वर्दी के दोनों कंधों पर एक स्टार तथा एक अशोक स्तंभ होता है।

12. कर्नल


कर्नल की वर्दी के दोनों कंधों पर एक अशोक स्तंभ तथा दो-दो स्टार होते हैं। इसके अलावा इनकी कॉलर में मरून रंग का कॉलर पैच होता है।

13.ब्रिगेडियर


ब्रिगेडियर की ड्रेस में दोनों शोल्डर्स पर अशोक स्तंभ और दो-दो स्टार होते हैं। इनके कॉलर पर कॉलर पैच भी होता है जिसमे स्टार होता है। इनकी गाड़ी में भी एक स्टार लगा हुआ होता है।

14. मेजर जनरल


मेजर जनरल की ड्रेस में दोनों शोल्डर्स पर क्रॉस बैटन के साथ एक स्टार होता हैं। इनके कॉलर पर कॉलर पैच भी होता है जिसमे दो स्टार लगे होते हैं। इनकी गाड़ी में भी एक स्टार लगा हुआ होता है।

15. लेफ्टिनेंट जनरल


लेफ्टिनेंट जनरलरैंक के अधिकारी की ड्रेस में दोनों शोल्डर्स पर क्रॉस बैटन तथा कृपाल के साथ अशोम स्तंभ लगाते हैं। कॉलर पैच पर तीन स्टार लगे हुए होते हैं। इनकी गाड़ी में 3 स्टार लगा हुआ होता है।

16. जनरल


इंडियन आआर्मी जनरल के दोनों कंधों पर अशोक स्तंभ, स्टार, क्रॉस बैटन कृपाल लगे होते हैं। इनके कॉलर पैच पर 4 स्टार लगे होते हैं। इनकी गाड़ी के नंबर प्लेट के ऊपर चार स्टार लगे हुए होते हैं।

Related News