जम्मू कश्मीर पर भारत के फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है,जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन और अनुच्छेद 370 (Article 370) को खत्म करने के भारत के फैसले के जवाब में पाकिस्तान ने आज कई इकतरफा फैसले लिए हैं। यहां तक की पाकिस्तान परमाणु बम तक की धमकी दे दी है। वैसे बात करे हथियार की तो सभी देशों के पास अपनी देश की रक्षा के लिए कई तरह के हथियार है। आज हम पाकिस्तान के ऐसे ही हथियारों की बात करने जा रहे हैं जिस से भारत को भी नुकसान पंहुचा सकते हैं। आइये जानते हैं


परमाणु बम: परमाणु बम के मामले में पाकिस्तान भारत से एक कदम आगे हैं। भारत के पास वर्तमान में कुल 120 परमाणु बम हैं। जबकि पाकिस्तान के पास 130 परमाणु बम है। इसलिए भारत को ही नहीं बल्कि अन्य देशों को भी पाकिस्तान से खतरा है।


गजनवी मिसाइल: यह पाकिस्तान की खतनराक मिसाइल में से एक है। यह मिसाइल पाकिस्तान आर्मी की सबसे बड़ी ताकत है। मिसाइल में 700 किलोग्राम विस्फोटक ले जाया जा सकता है इतना ही नहीं यह परमाणु बम ले जाने में भी सक्षम है।


शाहीन मिसाइल: यह पाकिस्तान की सेना के लिए एक काम की चीज है। इस मिसाइल की रेंज 15 से 2000 किलोमीटर है। इसकी खासियत है कि यह 1250 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। भारतीय विशेषज्ञों का कहना है की भारत को इस मिसाइल से सबसे अधिक खतरा है।

Related News