इंटरनेट डेस्क। करियर के हर क्षेत्र में भारतीय महिलाएं शानदार उपलब्ध्यिां हासिल कर रही हैं। यहां तक इंडियन आर्मी ज्वाइन कर भारतीय महिलाओं ने एकबारगी मर्दों को भी चौंका दिया है।

अगर हम आंकड़ों की बात करें तो साल 2014 से लेकर 2016 के बीच इंडियन मिलिट्री में कुल 604 महिलाएं कमीशंड अधिकारी बनी हैं।

आज हम आपको 11 ऐसी महिला अधिकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम विशेष उपलब्धियां दर्ज है।

1-प्रिया झिंगन

प्रिया झिंगन ऐसी पहली महिला कैडेट हैं, जिन्होंने इंडियन आर्मी ज्वाइन किया।

2- एयर मार्शल पदमावती बंदोपाध्याय

पदमावथी बंदोपाध्याय भारतीय वायु सेना की एयर मार्शल बनने वाली पहली महिला हैं। इन्होंने साल 1968 में इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन किया था।

3- दिव्या अजीत

दिव्या अजीत भारतीय सेना के इतिहास में ऐसी पहली महिला हैं, जिन्हें साल 2010 में स्वोर्ड आॅफ हॉनर से नवाजा जा चुका है।

4-शांति तिग्गा

टेरिटोरियल आर्मी ज्वाइन करने वाली पहली महिला होने के नाते शांति तिग्गा को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सम्मानित किया था।

5-गेनेवी लालजी

गेनेवी लालजी ऐसी पहली महिला हैं, जिन्होंने सेना कमांडर के प्रमुख सहयोगी के रूप नियुक्त होकर इतिहास रच दिया।

6- लेफ्टिनेंट जनरल पुनीता अरोड़ा

पुनीता अरोड़ा सेना की ऐसी पहली महिला हैं, जिन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल का पद प्राप्त किया।

7-मिताली मधुमिता

साल 2011 में मिताली मधुमिता को उनकी बहादुरी के लिए सेना पदक से नवाजा गया था। सेना पदक प्राप्त करने वाली यह पहली महिला अधिकारी हैं।

8-गुंजन सक्सेना

कारगिल युद्ध के दौरान इंडियन एयरफोर्स के एक लड़ाकू विमान से उड़ान भरने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। इसके लिए उन्हें शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

9- वीना सहारन

वीना सहारन ऐसी महिला पायलट हैं, जिन्होंने लेह में भारी लिफ्ट परिवहन विमान आईएल-76 को उतारा था।

10-स्नेहा शेखावत

भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी जिन्होंने 63 वें गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर 144 एयरमैन की अगुवाई की।

11- लेफ्टिनेंट निवेदिता चौधरी

भारतीय वायुसेना की पहली महिला जिन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह किया।

Related News