इंटरनेट डेस्क: भारतीय एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया का सर्वर डाउन होने के कारण सैकड़ो यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है खबरों की माने तो शनिवार तडक़े तीन बजे से हुए सर्वर खराब के कारण पांच घंटे इसकी व्यवस्था ठप रही है लेकिन हाल ही में खबर सामने आई की इसे अब ठीक कर लिया गया है। जी हां कंपनी के सीएमडी ने जानकारी देते हुए इसकी सूचना दी है। वैसे आपकों बता दें कि एयर इंडिया का सर्वर शनिवार अल सुबह 330 बजे से बंद पड़ा हुआ था। लेकिन जानकार सूत्रों की माने तो अभी भी सुविधाएं पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई हैं।


गौरतबल है की एयर इंडिया का सर्वर ठप हो जाने के बाद दुनिया भर में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्योंकि दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों यात्री रोज यात्रा करते है ऐसे में उन्हे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। यात्रियों का कहना था कि उन्हें एयरलाइन्स के कर्मचारियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण वह और भी ज्याद परेशान थे। तो वहीं एयरलाइंस ने सर्वर के जल्द ठीक किए जाने का दावा किया था। लेकिन समय बेहद ज्याद हो जाने के बार यात्रियों में गुस्सा ओर बढ़ गया लेकिन जैसा की अब खबरे सामने आई की की इस समस्या को दूर कर दिया है


जानकारी के लिए बतादें की एयरलाइंस का सर्वर बंद की वजह से इंडिया मेें ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इसकी उड़ानों पर प्रभाव पड़ा था। जिसकी वजह से सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुईं थी। तो वहीं एयर इंडिया की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया था कि कंपनी की तकनीकी टीम इस समस्या को सुलझाने के लिए काम जोरो पर कर रही है। एयरलाइंस के अधिकार ने कहा था कि जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा। यहीं नहीं यात्रियों को हो रही दिक्कतों के लिए खेद भी प्रकट किया था।

Related News