जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले के पीछे लोगों की पहचान का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन लेफ्ट द्वारा लगातार एबीवीपी हमला बोलना खुद उन्हें सवालों के घेरे में घेर रहा है। पत्रकार बरखा दत्त ने भी ऐसे ही एक ग्रुप के वाट्सएप चैट को ट्वीट किया है। उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर कर जानकारी दी कि वाट्सएप ग्रुप में जेएनयू पर हमले की साजिश हो रही थी।

दरअसल बरखा दत्त ने जो स्नैप शेयर किया उसमें एक मोबाइल नंबर भी था, लोगों ने इस मोबाइल नंबर को गूगल पर सर्च किया और सर्च रिजल्ट का स्क्रीन शॉट साझा कर रहे हैं। इन स्क्रीन शॉट में संबंधित नंबर कांग्रेस पार्टी से जुड़े किसी फंड जुटाने वाले संगठन का है।


इन स्क्रीन शॉट के बाद लोग कांग्रेस पर आरोप लगाते नजर आए। ट्विटर पर एक के बाद एक पोस्ट वायरल होने लगे। इन सभी में लोग वाट्सएप ग्रुप में जेएनयू पर हमले की साजिश के खुलासे करते दिखे। इस ट्वीट पर लोग कांग्रेस पर आरोप लगाते नजर आए।

Related News