पॉलिटिक्स डेस्क। दोस्तों आज पूरी दुनिया में कई हवाई जहाजों का निर्माण हो चुका हैं, जो भारी भरकम सामानों को भी आसानी से एक देश से दूसरे देश पहुंचा देते हैं। हम आपको बता दें कि दुनिया में कई विमान ऐसे भी हैं, जिनमें हजारों यात्रियों को ले जाया गया था और कई विमानों के नाम विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुके हैं। दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे हवाई जहाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके नाम सबसे ज्यादा यात्रियों को लेकर हवा में उड़ने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि सबसे ज्यादा यात्रियों को लेकर उड़ने का विश्व रिकॉर्ड एलअल 747 विमान के नाम दर्ज है जिसने ऑपरेशन सोलोमन के तहत साल 1991 में करीब 1086 लोगों को हवा में लेकर उड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब यह हवाई जहाज उतरा तो इसमें 1088 लोग हो चुके थे, क्योंकि यात्रा के समय 2 बच्चों ने विमान में ही जन्म लिया था।

Related News