सोमवार यानि 17 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के लिए चुनाव संपन्न हो चुका है, जिसके नतीजे आगामी बुधवार यानि 19 अक्टबर को घोषित किये जाएंगे। अध्यक्ष पद की रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर शामिल हैं। अध्यक्ष पद चुनाव के लिए 9,500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया. कुल मिलाकर, 96% मतदान राज्यों में हुआ है।

2022 के अध्यक्ष पद चुनावों की बात की जाए तो इसमें राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत बेल्लारी में अपना मतदान किया। यह चुनाव कांग्रेस पार्टी की स्थापना के बाद अब तक का छठा चुनाव है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पांच चुनाव संपन्न हो चुके हैं।

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में बीते सोमवार को छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ है। ख़बरों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं।

पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव के परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी। थरूर ने निर्वाचकों से ‘‘बदलाव अपनाने’’ का साहस दिखाने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा था कि वह जिन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं, उनमें पार्टी के ‘‘मूल्यों’’ में कोई बदलाव नहीं होगा और केवल लक्ष्य पाने के तरीकों में परिवर्तन आएगा।

Related News