बिकरू कांड में हर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आज फिर से शशिकांत की पत्नी मनु का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें मनु अपने ससुर को फोन कर जल्द घर आने के लिए कह रही है। ससुर ने पूछा क्यों तो बोली विकास भईया आए थे। इनसे (शशिकांत) कह गए हैं छत पर चढ़ के गोली चलाओ। पुलिस आने वाली है।



कानपुर पुलिस का दावा है कि ये ऑडियो घटना से ठीक पहले का है। जब विकास दुबे को ये खबर लगी थी कि पुलिस उसके घर दबिश देने आ रही है तो उसने अपने साथियाें को एकत्र करना शुरु कर दिया था।

बिकरू कांड में विकास दुबे के ममरे भाई शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु उर्फ पिंकी भी तीन कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस ने उससे घंटों पूछताछ की, लेकिन सास की तबीयत खराब होने के चलते हिरासत में नहीं लिया। लेकिन कॉल रिकॉर्डिंग से साफ हुआ है कि वारदात के बाद उसने पति की मदद की और साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया।

Related News