विधानसभा उपचुनाव की मतगणना रविवार को हुई। इन चुनाव परिणामो में भाजपा ने सात में चार साइट अपने नाम की है। हरियाणा के आदमपुर में कांग्रेस के तत्कालीन विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य ने पहली बार कमल खिलाया है। पहले यह सीट कांग्रेस के तत्कालीन विधायक कुलदीप बिश्नोई को पास थी।

चार सीटों पर भाजपा को जीत
लखीमपुर खीरी में गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा के अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 34,000 से अधिक मतों से हराया है। अंतर में अमन ने अपने पिता अरविंद गिरी (दिवंगत) का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। 2022 में अरविंद ने सपा के ही विनय तिवारी को 29,000 से अधिक वोटों से मात दी थी। गोपालगंज में भाजपा ने तो मोकामा में राजद ने जीत हासिल की है। मोकामा में अनंत सिंह पिछला विधानसभा चुनाव (2020) राजद के टिकट पर जीते थे। आपराधिक मामलों में सजा मिलने के कारण उनकी विस सदस्यता रद हो गई थी। उपचुनाव में पत्नी नीलम देवी को राजद ने टिकट दिया था। वह विजयी हुईं। अनंत करीब 36 हजार वोटों के अंतर से जीते थे, लेकिन इस बार उनकी पत्नी 17 हजार से कम वोटों के अंतर से जीती हैं।


अंधेरी ईस्ट में शिवसेना को जीत
गोपालगंज में भाजपा के सुभाष सिंह के निधन से बाद उपचुनाव हुआ था। उनके निधन के बाद उपचुनाव में पत्नी कुसुम देवी जीतीं। 2005, 2010 और 2020 के चुनाव में जदयू की भाजपा की दोस्ती थी। 2015 में जदयू ने राजद का समर्थन दिया था। फिर भी भाजपा जीती थी। इसलिए दोनों क्षेत्रों में दलों के अलावा प्रत्याशियों का अपना प्रभाव रहा है। यह उपचुनाव में भी परिलक्षित हुआ है। महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट में पिछली बार शिवसेना के रमेश लातके जीते थे, इस बार उनकी पत्नी ऋतुजा ने शिवसेना (उद्धव गुट) के टिकट पर जीत हासिल की है। ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा ने यहां से दिवंगत विधायक बिष्णु चरण सेठी के बेटे सूर्यबंशी सूरज टिकट दिया था। सूरज ने बीजद के अबंती दास को हराकर भाजपा की सीट कायम रखी है। तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट पर टीआरएस उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी हराकर जीत हासिल की। पहले यहां कांग्रेस का कब्जा था।

कहां कितना हुआ था मतदान
मोकामा 53.45
गोपालगंज 51.48
आदमपुर 76.00
गोला गोकर्णनाथ 57.35
मुनुगोड़े 77.55
अंधेरी ईस्ट (मुंबई) 31.74
धामनगर 66.63

Related News