इंटरनेट डेस्क। दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सुर्खियों में रहते है। लोग उनके बारे में छोटी से छोटी और बड़ी-बड़ी से बात जानने की जिज्ञासा रखते है। मोदी अपने खाने-पीने, बोलने-चालने, पहनावे आदि से चर्चा में रहते है। मोदी अपनी विदेश यात्राओं की वजह से भी सुर्खियों में रहते है।

मोदी करीब एक साल में 20 अलग-अलग देशों की यात्रा करते है, इस दौरान भी विदेशी लोग भी उनके बारे में जानने की कोशिश करते है। आज हम आपको बताने जा रहे है मोदी किस ब्रांड की घड़ी पहनना पसंद करते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोवेदो ब्रांड की घड़ि‍यां पहनना पंसद करते हैं। यह मूल रूप से एक स्‍वि‍स लग्‍जरी वॉच कंपनी है। मोवेदो अमेरि‍कन ब्रांड है। इसकी शुरुआत स्विट्जरलैंड में हुई थी। भारत में इस ब्रांड की घड़ि‍यों की कीमत 38 हजार से लेकर 1.9 लाख के बीच हैं।

मोदी के हाथ में हमेशा मोवेदो ब्रांड की घड़ी नजर आती है, उनको इस ब्रांड की घड़ि‍यां काफी पसंद है। इस ब्रांड की घड़ि‍यां अपने सिंपल लुक के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। मोदी ही नहीं दुनियाभर के दिग्गज नेता इस ब्रांड की घड़ि‍यां पहनना पसंद करते है। मोदी इस घड़ी को अपने मोदी जैकेट और कुर्ते के साथ पहनते है। इससे उनका लुक और भी जबरदस्त हो जाता है।

Related News