आपको याद दिला दें राहुल गांधी ने 11 दिसंबर, 2017 को कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद 16 दिसंबर 2017 को पांच दिन बाद पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनके नाम की घोषणा हुई। यह एक इत्तेफाक ही था कि 11 दिसंबर, 2018 को राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता हासिल की।

बता दें कि जब राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के बाद पार्टी अध्यक्ष बने, उस वक्त केवल 4 राज्यों यानि कर्नाटक, पंजाब, मिजोरम और पुड्डुचेरी में कांग्रेस की सरकार थी। लगातार हार से निराश हो चुके कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उन्होंने एक नई जान फूंक दी। गुजरात चुनाव में कांग्रेस को भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन राहुल गांधी की सियासत के चलते इस राज्य के ग्रामीण इलाकों से भाजपा का सफाया हो गया।

अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह लगने लगा कि पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अजेय नहीं है। कर्नाटक चुनाव में भले ही बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन राहुल गांधी ने जेडीएस से समझौता कर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया। इसके बाद तीन राज्यों में बनी कांग्रेस की सरकार से सभी वाकिफ हैं। इस स्टोरी में हम आपको राहुल गांधी से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

-स्कूली छात्राओं से बात करती सोनिया गांधी, गोद में राहुल गांधी।

- दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी।

- अपने पिता राजीव गांधी के साथ मैराथन रेस के दौरान राहुल गांधी।

- अपनी दादी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी अपनी मां सोनिया, बहन प्रियंका और पिता राजीव गांधी के साथ।

- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के देहांत के बाद उनकी तस्वीर के साथ सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी।

- मई 2008 में अपनी विदर्भ यात्रा के दौरान राहुल ने कलाव‍ती नाम की दलित और बेहद गरीब महिला के घर कुछ समय बिताया और बाद में संसद में भी इस मामले को उठाया।

- भट्टा-पारसौल में जमीन विवाद को लेकर राहुल ने किसानों की तरफ से आवाज उठाई।

- सतीश शर्मा की बेटी सारिका की रिसेप्शन पार्टी में राहुल और उनकी बहन प्रियंका गांधी।

Related News