दुनिया के प्रत्येक देश के पास सेना और आधुनिक हथियार तो होते ही हैं , साथ ही युद्ध जैसे हालातों में अगर परिस्थिति बुरी हो जाए तो परमाणु हथियार भी होते हैं। जिनका इस्तेमाल केवल विषम परिस्थितयों में ही किया जा सकता है। हालाकिं इनका इस्तेमाल करने के कुछ नियम है और कोई देश इनका इस्तेमाल इतनी आसानी से नहीं करने वाला क्योकिं इसके परिणाम बेहद ही बुरे होते हैं।

ठीक उसी तरह भारत के पास भी कई परमाणु हथियार और मिसाइलें हैं जो दुश्मन देश का सफाया कर के रख सकती है। सवाल ये है कि इतने खतरनाक हथियार का इस्तेमाल कौन कर सकता है और इस से जुड़े क्या नियम हैं?

सबसे पहले हम आपकी एक गलतफहमी दूर करना चाहते हैं कि परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने के लिए किसी तरह का कोई बटन नहीं होता है। यहाँ तक की प्रधानमंत्री के पास भी ऐसा कोई बटन नहीं होता जिसे दबाकर परमाणु मिसाइल अपने निशाने कि ओर बढ़ जाए।

भारत में परमाणु बटन कि जगह भारत के पीएम के पास स्मार्टकोड होता है। इसके आधार पर वो परमाणु मिसाइल को दागने का आदेश दे सकते हैं। पीएम खुद भी ये निर्णय नहीं ले सकते बल्कि इस से पहले उन्हें कैबिनेट या कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी और चेयरमैन चीफ ऑफ स्टाफ्स कमेटी एंव राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से परामर्श करना होगा। यानी इन तीन लोगों के पास परमाणु हथियार चलाने का आदेश देने की पावर होती है।

Related News