कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश में लाॅकडाउन लागू है। आपको बता दे 3 दिन बाद यानि 31 मार्च को लॉकडाउन-4 खत्म होने जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है। गृह मंत्री ने लॉकडाउन 4.0 के वर्तमान हालात पर बातचीत की है।

अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से 31 मई के बाद लॉकडाउन पर उनके राज्यों की क्या राय है और आगे वह क्या सोचते हैं इस पर उनके विचार जानें। लॉकडाउन-4 31 मई को समाप्त होने जा रहा है। इसी बीच इस पर भी चर्चा तेज हो गई है लॉकडाउन का पांचवा चरण भी हो सकता है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि 31 मई को पीएम मोदी मन की बात में लॉकडाउन 5.0 की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन गृह मंत्रालय ने इससे इंकार कर दिया है। गृह मंत्रालय की तरफ से मन की बात में लॉकडाउन 5.0 की घोषणा की खबरों को गलत बताया गया है।

Related News