भारतीय सेना में शामिल होने के लिए देश के हर कोने से लाखों की संख्या में युवा प्रयास करते हैं। लेकिन आर्मी में नौकरी पाना इतना भी आसान नहीं है। इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है।

लाखों युवाओं के इस क्षेत्र में आने के पीछे आखिरकार कारण क्या है? वो क्या बात है जो इतने युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसका सबसे बड़ा कारण आर्मी ऑफिसर्स की प्रतिष्ठा और इज्जत है। दुनिया भर के लोगों के लिए आर्मी ऑफिसर्स किसी हीरो से कम नहीं होते। इसके अलावा आर्मी के अफसरों की सैलरी भी काफी हाई होती है। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

कुछ ऐसा है पीएम मोदी का खानपान, जानिए उनकी पसंदीदा डिशेज के बारे में

सेना में सोल्जर और कॉन्सटेबल पद पर अलग सेलेक्शन प्रोसेस के जरिए भर्ती होती है वहीं दूसरी ओर ऑफिसर रैंक के अधिकारियों की अलग तरीके से भर्ती की जाती है। सैलरी के अलावा कई तरह की सुविधाएं भी ऑफिसर्स को मिलती है।

कॉन्सटेबल-

आर्मी में इस पद के दो ग्रुप होते हैं जिनमें X और Y होता है दोनों ग्रुप के पदों पर रु5200-20200+1400+2000+डीए 113% दिया जाता है।

नायब सूबेदार-

आर्मी में इस पद के लिए रु 9300-34800+1400+2000+ डीए 113% सैलरी के तौर पर दिया जाता है।

जंग के दौरान ये खाते हैं इंडियन आर्मी के जवान, जिस से रहते हैं बेहद फुर्तीले

हॉनररी लेफ्टिनेंट अफसर-

ये पद अफसर लेवल की पोस्ट मानी जाती है जिसके लिए रु19530+5400+6000+ डीए 113% दिया जाता है।

हॉनररी कैप्टन-

अफसर लेवल की इस पोस्ट के लिए सैलरी के तौर पर रु 20190+6100+6000+ डीए 113% दिया जाता है।

मेजर-

इस ऑफिसर पद के लिए 15600-39100 पे स्केल दिया जाता है।

जब बगदादी का गंदा अंडरवीयर बन गया उसकी जान का दुश्मन, जानिए कैसे

लेफ्टिनेंट कर्नल-

लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर 37400-67000 तक सैलरी दी जाती है।

कर्नल-

कर्नल के तौर पर आपको 37,400-67,000 तक सैलरी मिलती है।

हालांकि ये आंकड़ें विभिन्न स्त्रोतों से लिए गए हैं अधिकारिक सैलरी के लिए आप इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर चैक कर सकते हैं।

आर्मी के अफसरों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं-

आर्मी के अफसरों को साल में 200 दिन की लंबी छुट्टी के साथ-साथ नौकरी पूरी होने के बाद आजीवन सैलरी का 50 प्रतिशत हिस्सा पेंशन के रूप में भी दिया जाता है। इसके अलावा आर्मी कर्मचारियों को सैलरी के अलावा कई तरह के भत्ते और अलाउसेंस भी समय-समय पर दिए जाते हैं।

Related News