भारतीय राजनीति से जुड़ी रोचक खबरों के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, यह खबर आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें बताएं।

दोस्तों, आपको बता दें कि देश ​के विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा होते ही तमाम राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने भी कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को एक बड़ी चुनौती दे डाली है।

उन्‍नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने अपने हालिया बयान में कहा है कि राहुल गांधी उन्नाव से उनके खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। साक्षी महाराज ने कहा कि अगर मैं चुनाव हार गया तो हमेशा के लिए राजनीति से संन्यास ले लूंगा, लेकिन अगर राहुल गांधी चुनाव हार गए तो उन्हें देश छोड़कर इटली जाना होगा।

इतना ही नहीं उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने यह दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार उन्नाव से ही नहीं बल्कि पूरे देश में कहीं से भी सांसद नहीं बन पाएंगे। राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी पर किए गए सियासी हमले का जवाब देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी खुद चोर हैं और चोरों को हर कोई चोर ही दिखता है।

Related News