भारत इस बार अपना 70 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हम सभी जानते है कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। बच्चे हों या बड़े सभी इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं। पहले के समय में शुभकामनाएं देने के लिए अपने हाथ कार्ड बनाते थे। लेकिन आज के डीजिटल जमाने में वॉट्सऐप और दूसरे सोशल मीडिया के माध्यम से हम अपनो को शुभकामनाएं देने लगे है। तो इस खास दिन के लिए आज हम कुछ चुनिंदा शुभकामनाएं संदेश लेकर आये जिसे आप अपनों को शेयर कर सकते हैं।

तुझको नमन ऐ मेरे वतन,
महिमा तेरी मैं क्या कहूं?
तेरे गुणों का गुणगान,
मैं हरदम यूं ही करती रहूं।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

ना जुबान से, ना एसएमएस से,
ना दिमाग से, ना रंगों से,
ना ग्रीटिंग से, ना तोहफे से,
26 जनवरी मुबारक सीधे दिल से

गांधी स्वपन जब सत्य बना
देश तभी गणतंत्र बना
जरा याद करों वीरो की कुर्बानी
जिससे देश गणतंत्र बना

Related News