केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे, चार दिन पहले ही दिल्ली के एक अस्पताल में उनके दिल की सर्जरी हुई थी। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। दरअसल अब बीटा चिराग पासवान के ऊपर घर सारी जिमेमेदारी है, लेकिन बात करे उनकी सम्पति की तो,,,

राम विलास पासवान मौजूदा वक्त में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री थे। इसके अलावा वो संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सदस्य थे। राज्यसभा चुनाव में नामांकन के वक्त उन्होंने अपनी संपत्ति को लेकर हलफनामा दायर किया था। जिसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति तब 1.42 करोड़ रुपये थी। जिसमें से 1.06 करोड़ रुपये की संपत्ति चल है, जबकि 21.30 लाख रुपये के आभूषण हैं। इसके अलावा करीब 82 लाख रुपये उनके नाम से बैंक में जमा हैं।

हलफनामे के मुताबिक पासवान के पास 22 लाख रुपये की कृषि भूमि थी, जबकि जो गैर कृषि भूमि उनके नाम है उसकी कीमत 13 लाख के आसपास है। राज्यसभा चुनाव तक उन्होंने शेयर बाजार, एलआईसी आदि में कोई निवेश नहीं किया था। चिराग के पास कितनी संपत्ति? वैसे देखा जाए तो पिता से ज्यादा संपत्ति चिराग पासवान के पास है। 2019 में जब उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा था, तो नामांकन के वक्त संपत्ति से जुड़ा हलफनामा दिया था। जिसके मुताबिक उनके पास 1.85 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा 35 लाख के करीब शेयर कई कंपनियों में हैं। चिराग के पास 90 लाख का अपना एक घर भी है। वहीं दो गाड़ियां हैं, जिसमें एक जिप्सी और टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल है। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। इसके अलावा 23.40 लाख रुपये उनके खाते में जमा हैं।

Related News