इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब पूरी तरह से एक्शन मोड़ में आ गई है। अब सरकार की ओर से भ्रष्टाचारी सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। खबरों की मानें तो प्रदेश की भाजपा सरकार ने अब भ्रष्टाचारी सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए नया प्लान बनाया है।

इसके तहत प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति बुलडोजर से ढहाई जाएगी। खबरों के अनुसार, प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी कर्मचारियों की अवैध संपत्तियों को बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा।

मंत्री मदन दिलावर ने तो यहां तक बोल दिया कि अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोपी सरकारी कर्मचारियों को निलंबित और बर्खास्त किया जाएगा। दोषियों की अवैध संपत्तियों को भी बुलडोजर से ढहाया जाएगा।

PC: news18

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News