दोस्तों, आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से 152 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद बवाल मचा हुआ है। टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर रात तक धरना दिया।

मौके की नजाकत समझते हुए राहुल गांधी भी सक्रिय हो चुके हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश के शाहडोल में होने वाले रोड शो को रद्द कर दिया है। इसके लिए वह शुक्रवार शाम को सीईसी की बैठक कर पार्टी नेताओं की नाराजगी दूर करेंगे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस जल्द ही अपनी दूसरी सूची जारी करने वाली है। राजस्थान के हालात पर राहुल गांधी अपनी नजर बनाए हुए हैं।

राजस्थान के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, पहली सूची जारी होने के बाद पैदा हुई असमान्य स्थिति को राहुल खुद ही बड़ी बारीकी से देख रहे हैं। इसके लिए उन्होंने जमीनी नेताओं से फीडबैक मांगा है। आज शाम राहुल गांधी राजस्थान कांग्रेस के नेताओं संग बैठक करेंगे।

आपको बता दें कि गुरूवार रात 152 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद दिल्ली में पार्टी मुख्यालय और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस सूची के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक से, अशोक गहलोत सरदारपुरा से, गिरजा व्यास उदयपुर से तथा सीपी जोशी नाथद्वारा सीट से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष अभी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, जहां वह तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

Related News