जयपुर। राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद जल्द ही विधानसभा सत्र शुरू होने होने वाला है। 19 जनवरी से ये शुरू होगा। हालांकि अभी तक राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हुआ है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से इस संबंध में एक लाइन का प्रस्ताव पास कर आलाकमान को भेजा जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक कांग्रेस आलाकमान की ओर से प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर नहीं लगाई है।

खबरों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी है। खबरों के अनुसार, अशोक गहलोत और सचिन पायलट का गुट इस पद को लेकर आमने-सामने हो गए हैं।

खबरों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वरिष्ठ विधायक शांति धारीवाल एवं महेंद्रजीत सिंह मालवीय में से किसी एक को नेता प्रतिपक्ष बनवाना चाहते हैं। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का गुट कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पंजाब के पूर्व प्रभारी हरीश चौधरी के नाम का समर्थन कर रहा है। जल्द ही इस पर कांग्रेस आलाकमान फैसला ले सकता है।

PC: indiatvnews

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News