इंटरनेट डेस्क। देश में इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से राजस्थान को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी गोविंद सिंह डोटासरा को दी गई है।

यानी कांग्रेस राजस्थान में लोकसभा चुनाव गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में ही लड़ेेगी। इससे पहले गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस को यहां पर विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस इन चुनावों में केवल 70 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 115 सीटों पर जीत हासिल कर यहां पर सरकार बना ली है।

गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान ने इससे पहले ही लोकसभा चुनावों के लिए बनाई गई प्रदेश चुनाव समिति का चेयरमैन बनाकर संकेत दे दिए थे कि गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेशाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

PC: abplive

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News