इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इससे लगभग ये तय हो गया है कि सतीश पूनिया को लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट नहीं मिलेगा। राजस्थान में पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया को लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

जाट समुदाय से संबंध रखने वाले सतीश पूनिया को राजस्थान में विधानसभा चुनाव में आमेर सीट से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुजरात विधानसभा चुनाव में लगभग 40 सीटों पर प्रभारी बनया गया था।

उन्होंने इसमें से 35 से ज्यादा सीटों पर जीत दिलाकर पार्टी को बढ़त बनाने में सहायता की थी। इसी का इनाम उन्हें हरियाणा के चुनाव प्रभारी के रूप में मिला है। सतीश पूनिया के साथ सुरेंद्र सिंह नागर को हरियाणा के चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

PC: indianexpress

Related News