इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी अब राजस्थान को लेकर एक और चौंकाने वाला फैसला कर सकती है। पार्टी के इस कदम से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झटका लग सकता है। राजस्थान में भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री बन चुके हैं, लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है। आज या कल मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। मंत्रिमंडल को लेकर भाजपा एक बार फिर से चौंका सकती है।

मंत्रिमंडल में भी बीजेपी नए चेहरों को मौका दे सकती है। इससे पूर्व सीएम वसुंधरा खेमे के वरिष्ठ विधायकों का मंत्री बनने का सपना टूट सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये वसुंधरा राजे के लिए बड़ा झटका साबित होगा। इससे पहले भाजपा ने राजे के स्थान पर भजन लाल को मुख्यमंत्री बनाया था।

खबरों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनावों में जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन को साधने के लिए पहली बार विधायक बने नेताओं को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। इससे वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना कम ही है।

PC: deccanherald

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News