इंटरनेट डेस्क| प्रियंका गांधी बचपन के दिनों से ही अपने पिता राजीव गांधी और मां सोनिया के साथ अमेठी जाती रही है। बचपन से इनके बाल छोटे होने के चलते अमेठी के ज्यादातर ग्रामीण प्रियंका गांधी को भईया कहकर बुलाते रहे बाद में यह नाम बदलकर भईयाजी हो गया।

अमेठी और रायबरेली के लोगों के लिए गांधी परिवार कोई नया है। घर या मुहल्ले का कोई भी सदस्य इनके खानपान और व्यवहार की बातें आसानी से बता सकता है। कोई चुनाव प्रचार हो अपने छोटे भाई राहुल गांधी की मदद करने के लिए प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी का दौरा जरूर करती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अमेठी बहुत पसंद था, ठीक उसी तरह प्रियंका को भी इस संसदीय क्षेत्र से विशेष लगाव है।

चुनाव प्रचार के दौरान रायबरेली से कुछ किमी. की दूरी मौजूद भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी सुबह पहले ट्रेडमिल करती थीं, इसके बाद योग करतीं। कॉर्नफ्लेक्स, ब्रेड या पोहे नाश्ता में लेने के बाद ही भईयाजी लोगों से मिलती। लंच में प्रियंका गांधी को सब्ज़ी-दाल, रोटी अथवा पराठे के साथ आम या नींबू का अचार खाना बेहद पसंद है।

साल 2004 में रायबरेली चुनाव प्रचार के दौरान गांधी परिवार के एक करीबी को प्रियंका गांधी ने फोन कर गलावटी कबाब, बिरयानी और कोरमा की फरमाइशें की थी। यह खाना खाने के बाद बचा हुआ खाना प्रियंका और रॉबर्ट ने शामवाली दिल्ली की फ्लाइट के लिए पैक कर लिया था। रात में सोने से पहले वैसे तो प्रियंका गांधी मलाई चाप जरूर खाती हैं, लेकिन सफेद रसगुल्लों को भी बड़े चाव से खाती हैं।

Related News