अगले दो महीने में राज्यसभा में कई सीटें खाली हो रही हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रियंका को राज्यसभा में भेजने की तैयारी में है। प्रियंका को छत्तीसगढ़ से ऊपरी सदन में भेजा जा सकता है। हालाकिं प्रियंका गांधी ने खुद इस बात का खुलासा नहीं किया है।

2019 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए भी प्रियंका के नाम की चर्चा हुई थी। दरअसल, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की ओर से हाइकमान के सामने प्रस्ताव रखने के बाद ये खबरें तेज हो गई।

आज हम आपको प्रियंका गांधी की दिनचर्या और फेवरेट डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं जो वो खाना पसंद करती है। प्रियंका गांधी सुबह पहले ट्रेडमिल करती हैं और इसके बाद योग करतीं हैं। कॉर्नफ्लेक्स, ब्रेड या पोहे नाश्ता में लेने के बाद ही भईयाजी लोगों से मिलती है। लंच में प्रियंका गांधी को सब्ज़ी-दाल, रोटी अथवा पराठे के साथ आम या नींबू का अचार खाना बेहद पसंद है।

उन्हें गलावटी कबाब, बिरयानी और कोरमा भी पसंद है। मीठे में प्रियंका गांधी को मलाई चाप और सफेद रसगुल्लों को भी बड़े चाव से खाती हैं।

Related News