इंटरनेट डेस्क। दुनिया में तीन ही कैटेगरी के लोग सुर्खियों में रहते है नेता, खिलाड़ी और स्टार्स। नेताओं के शौक बड़े बड़े स्टार्स से कम नहीं होते है। महंगी कार, बाइक, मोबाइल के साथ महंगी घड़ी पहनने का भी शौक होता है। ऐसे ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी कई शौक है, जिनसे दुनिया वाकिफ है।

पीएम मोदी महंगे कपड़े और महंगी घड़ी पहनने का शौक रखते है। उनके पहनावे का स्टाइल दुनिया भर में मशहूर है। मोदी मोवेदो ब्रांड की घड़ी पहनते है जो दुनिया भर में फेमस है। इस घड़ी की कीमत 8 हजार से लेकर 1.9 लाख के बीच हैं। वहीं मोदी के पेन की कीमत आपको हैरान कर देगी।

पीएम मोदी अपने पास खास पेन रखते हैं। उन्हें पेन कलैक्‍ट करने का खास शौकीन माना जाता है। पीएम मोदी के पेन की कीमत लाखों में है। खास बात ये है कि यह पेन एक ही कंपनी का है।

इस कंपनी का नाम मोंटब्लैंनक है। प्रधानमंत्री के मोंटब्‍लैंक इन पर्टीकुलर पेन की कीमत 1.3 लाख है। प्रधानमंत्री बनने से पहले ही मोदी लंबे समय से फाउंटेन पेन कलैक्‍ट करते रहे हैं। मोदी की फेवरेट पेन “मोंटब्‍लैंक इन पर्टीकुलर” है। भारत में इस पेन की कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए है।

Related News