इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कुर्ते ओर सूट की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते है। साल 2015 में उनका सूट नीलाम हुआ था। मोदी का सूट 4 करोड़ 31 लाख 31 हजार 311 रुपये में नीलाम हुआ था। ये सूट दुनिया का सबसे महंगा सूट है। इस सूट को मोदी का विवादित सूट भी कहा जाता है।

जब ये सूट नीलाम किया जा रहा था तब यह काफी विवाद में रहा था। विपक्ष ने मोदी सरकार के ऊपर जानकर निशाना साधा था। ये भी सच्चाई रही कि विवाद के चलते ही इस नीलामी में ज़्यादा बोली लगी थी।

आपको बता दें, फरवरी 2015 में मोदी के इस सूट की नीलामी की गई थी। सूरत के हीरा व्यापारी लालजी पटेल ने दूसरे सभी लोगों से बड़ी बोली लगाकर मोदी का ये सूट खरीदा था। इस सूट पर सोने के धागे से पीएम का नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी लिखा हुआ था। नीलाम होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

वहीं बता दें, मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस सूट की कीमत 10 लाख रुपये बताई गई थी। सूट की कीमत के सामने आने के बाद विरोधी दलों के नेताओं ने महंगा सूट पहनने पर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।

Related News