देश में एक ताजा सर्वे में बताया गया है कि देश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे लोक्रप्रिय सीएम हैं। 3-13 जनवरी के बीच इंडिया टुडे ने कई चीजों को ध्यान में रख कर एक सर्वे किया। देश के अलग-अलग राज्यों में बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर को लेकर पूछे गए सवाल में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे टॉप पर रहे।

इंडिया टुडे के सर्वे में 25 फीसदी लोगों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पसंद किया है।

इस सर्वे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम दूसरे नंबर पर है। सर्वे में शामिल करीब 14 फीसदी लोगों ने उन्हें बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री माना है। ममता बनर्जी इस सर्वे में 8 फीसदी अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

वहीं इस सर्वे में इस बार भी पीएम मोदी की लोकप्रियता बरकरार रही। 74 फीसदी लोग पीएम मोदी के कामकाज को अच्छा या बहुत अच्छा मानते हैं। सर्वे के मुताबिक देश में यदि आज चुनाव हो तो 43 फीसदी वोट और 321 सीटें एनडीए को मिल सकती हैं। यूपीए को 27 फीसदी वोट और 93 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इस सर्वे में कुल 12,232 लोगों ने हिस्सा लिया। 19 राज्यों के 97 लोकसभा क्षेत्रों और 194 विधानसभा क्षेत्रों से लोगों से सावल पूछे गए थे।


Related News